Homeउत्तर प्रदेशपीसीए को हरा के टार्गेट क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला जीता

पीसीए को हरा के टार्गेट क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला जीता

चंदौली। पुर्वांचल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित मेंस आउट लेट फैशन टी ट्वेंटी क्रिकेट के फाइनल में आज बीपी स्कूल दुल्हीपुर में टारगेट एकेडमी सुभाष नगर ने पीसीए रामनगर को ८ विकेट से हरा दिया। टॉस हार के पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीए की टीम ने नौ विकेट पे १३४ रन का सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया। जिसमे अंकुर यादव ने तेज ४६ रन में सिक्स बाउंड्री और दो लम्बे सिक्स लगाए। अरुण ने २६ रन और विराज ने शानदार २७ रन बनाए। टारगेट की तरफ से चंदन और हर्ष ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में टारगेट एकेडमी ने १८ वे ओवर में ही १३५ रन सिर्फ दो विकेट पे बना के खिताब जीत लिया। टीम की तरफ से उमेश यादव ने शानदार ७० रन दस बाउंड्री और एक लंबे सिक्स की मदद से बनाए। जबकि उत्तम त्रिपाठी ने ४१ रन में चार बाउंड्री और दो सिक्स लगाए। पीसीए की तरफ से करण यादव और अरशद ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल का पुरस्कार उमेश यादव को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार उत्तम त्रिपाठी को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार करन यादव को दिया गया। चीफ गेस्ट चंदन पिलई जी थे सम्मानित अतिथि सैयद आले अब्बास थे। स्पेशल गेस्ट अमित यादव युवा समाजसेवी थे। चीफ गेस्ट चंदन जी ने कहा ऐसा खेल समय-समय से होना चाहिए। इससे प्लेयर को अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करके अपने को साबित करने का मौका मिलता है। अंपायर प्रणय शर्मा और अंकित यादव थे मैच रेफरी इनामुद्दीन थे। थैंक्स आयोजक शौज़ब हुसैन ने दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments