HomeArchitectureBreakingएस.चोक्कलिंगम ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के...

एस.चोक्कलिंगम ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

17 अगस्त तक घर-घर जाकर भरवाए जाएंगे गणना प्रपत्र

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस.चोक्कलिंगम ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-SIR) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुंबई के सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से कहा कि मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है, इसलिए शेष चार दिनों में अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित मतदाताओं (मार्क्ड इलेक्टर्स) के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएं तथा मृत मतदाताओं के नाम निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सूची से हटाए जाएं। साथ ही गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटलीकरण और घर-घर सत्यापन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस संबंध में बृहन्मुंबई क्षेत्र (मुंबई शहर एवं उपनगर) में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष दिनों में सभी प्रक्रियाओं को समन्वित और तेज गति से पूरा किया जाए, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे, डॉ. विपिन शर्मा, अभिजीत बांगर, डॉ. अविनाश ढाकणे, मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल, मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार, सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments