Homeउत्तर प्रदेश14 अगस्त को झांसी में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग...

14 अगस्त को झांसी में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा शहर

झांसी, उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संघर्ष सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी झोकन बाग स्थित समिति कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा इसके नीचे पूरा समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित का संदेश देता है। डॉ. सरावगी ने बताया कि 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा एस.एम. टावर, झोकन बाग से शुरू होकर गोविंद चौराहा, सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, बड़ा बाजार और सिंधी तिराहा होते हुए पत्रकार भवन प्रांगण में संपन्न होगी। यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिक, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने झांसीवासियों से अपने परिवार सहित इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की मजबूत नींव है। समिति ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे की शान में एकजुट होकर झांसी की धरती को राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गुंजायमान करें। प्रेसवार्ता में हेमंत कुशवाह, आर्यन मेकअप मंत्रा, संजीव विश्वकर्मा (आदर्श इंटर कॉलेज, खजूर बाग) सहित समिति के अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments