Homeमहाराष्ट्रनागपुर मंडलनागपुर पुलिस विभाग में शोक: एपीआई ज्ञानेश्वर झोल ने की आत्महत्या, मौत...

नागपुर पुलिस विभाग में शोक: एपीआई ज्ञानेश्वर झोल ने की आत्महत्या, मौत के कारणों की जांच जारी

इंद्र यादव/नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। नागपुर पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) ज्ञानेश्वर झोल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव पीसीएमटी क्वार्टर्स में मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वर झोल नागपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) तथा अर्जी शाखा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला पारिवारिक विवाद या निजी मानसिक तनाव से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मामले के हर पहलू—पारिवारिक, पेशेवर और व्यक्तिगत परिस्थितियों—की गहन जांच की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले एक अधिकारी का इस तरह असमय निधन उनके परिवार, सहकर्मियों और परिचितों के लिए गहरा आघात है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments