Homeutilityदेशभक्ति के नारों से गूंजा उन्नाव: तिरंगा यात्रा के बाद 100 परिवारों...

देशभक्ति के नारों से गूंजा उन्नाव: तिरंगा यात्रा के बाद 100 परिवारों ने किया रुद्राभिषेक

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रभक्ति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम गुरुवार को उन्नाव सदर क्षेत्र में देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र एवं भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ के नेतृत्व में उनकी कर्मस्थली से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह के पुत्र सनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सौ से अधिक वाहनों के विशाल काफिले के साथ हुआ। चारों ओर लहराते तिरंगे, देशभक्ति के गीत और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का समापन परियर स्थित पवित्र गंगा तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा बालखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। सावन मास के पावन अवसर पर यहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने सौ से अधिक स्थानीय परिवारों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र और अक्षत से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद बाबा का भव्य श्रृंगार और महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आस्था और राष्ट्रभक्ति के अनूठे दृश्य
गंगा तट पर तिरंगा यात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में एक साथ सौ से अधिक परिवारों का कतारबद्ध होकर वेद विधि से रुद्राभिषेक करना श्रद्धा और सामाजिक एकता का अनूठा दृश्य बना। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गंगा घाट तक तिरंगे की छटा बिखरी रही। हाथों में पूजा की थाली और सिर पर तिरंगी टोपी पहने श्रद्धालुओं ने राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का संदेश दिया। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह के समर्थकों और क्षेत्र के बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई लोगों ने शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ को आशीर्वाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने कहा कि “तिरंगा हमारे देश का स्वाभिमान है और बाबा बालखंडेश्वर का आशीर्वाद हमारी सनातन परंपरा की शक्ति है। सावन के इस पावन माह में क्षेत्र के परिवारों के साथ महादेव का पूजन कर जनकल्याण और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की गई है। कार्यक्रम में जितेंद्र अवस्थी, दिनेश तिवारी, कुलदीप लोधी, महेश सिंह, बनवारी कहार, सुनील राजपूत, सर्वेश लोधी, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अनिल त्रिवेदी, भोला लोधी, राम आसरे लोधी, बाबू मिश्रा, कमलेश राजपूत, सचिन मिश्रा, अवधेश दीक्षित, शिव शंकर शर्मा, अमित कुमार, सरोज लोधी, बबलू राजपूत, उमाशंकर साहू, राज वर्मा, बलखंडेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष मीनू बाबा, अनिल पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments