Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeCrimeकचहरी रेलवे कॉलोनी के पास इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नाला निर्माण...

कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नाला निर्माण विवाद की आशंका

पटना, बिहार। बिहार में अपराध पर नियंत्रण के दावों के बीच सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक इंजीनियर की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान विकास कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ले का निवासी था। विकास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
पटना से लौटते वक्त हमला
मिली जानकारी के अनुसार, विकास तिवारी मंगलवार को किसी कार्य से पटना गया था। देर रात वह लौटकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी तत्काल सूचना दी।
नाला निर्माण विवाद से जुड़ा मामला?
नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण नाला निर्माण को लेकर हुआ आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने देर रात गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments