HomeArchitectureBreakingसाठे कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई...

साठे कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुंबई। मुंबई के विलेपार्ले (पूर्व) स्थित प्रतिष्ठित साठे कॉलेज में गुरुवार को एक 21 वर्षीय छात्रा संध्या पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिसर में शोक और सनसनी का माहौल है। संध्या कॉलेज के सांख्यिकी विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह नालासोपारा से कॉलेज पहुंची थी। कुछ ही देर बाद उसने कथित तौर पर कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल बाबासाहेब गावडे चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन मृतका के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि संध्या आत्महत्या नहीं कर सकती, बल्कि संभवतः उसे किसी ने धक्का दिया है। परिवार की शंका को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें संध्या तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, गिरने का सीधा दृश्य रिकॉर्ड नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सभी जरूरी जानकारी और फुटेज सौंप दिए हैं और जांच में सहयोग कर रहा है। संध्या की मौत से पूरा कॉलेज सदमे में है, वहीं परिजन न्याय की मांग पर अडिग हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों पर स्पष्टता आ सके। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का नतीजा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments