HomeIndiaओडिशा में किया गया बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी 2 का सफल प्रशिक्षण

ओडिशा में किया गया बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी 2 का सफल प्रशिक्षण

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल ने “उच्च सटीकता” के साथ अपने लक्ष्य को भेदा।

भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट से दूर एक परीक्षण रेंज से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी- II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस परिक्षण में मिसाइल ने “उच्च सटीकता” के साथ अपने लक्ष्य को भेदा।

जानकारी दी गई की, “ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से 10 जनवरी को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।” मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “एक अच्छी तरह से स्थापित प्रणाली, पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल भारत के परमाणु प्रतिरोध का एक अभिन्न अंग रही है। मिसाइल ने उच्च सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा।”

कहा कि “उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च” ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक मान्य किया। पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है की इस सफल परिक्षण से भारतीय सेनाओं को मजबूती और पडोसी देशों को कड़ा सन्देश मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments