HomeArchitectureBreakingसंजय यादव ने वर्ली नाका स्कूल परिसर में विद्यार्थियों का किया स्वागत

संजय यादव ने वर्ली नाका स्कूल परिसर में विद्यार्थियों का किया स्वागत

मुंबई। नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय यादव ने वर्ली नाका स्कूल परिसर में आयोजित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में भाग लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल प्रवेश के पहले दिन आयोजित इस विशेष समारोह में श्री यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल, समग्र शिक्षा अभियान की सहायक निदेशक श्रीमती सरोज जगताप, दक्षिण क्षेत्र की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती वर्षा गंगुर्डे, संकुल के सभी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्री यादव ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करती है और शिक्षक, विद्यालय व अभिभावकों की सहभागिता से ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्राचार्यों से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नए सत्र के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास जगाना था। शिक्षा विभाग के इस प्रेरक आयोजन को सभी उपस्थितों ने सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments