HomeIndiaSrinagar: गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे

Srinagar: गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे

Srinagar

श्रीनगर:(Srinagar) अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बीच गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि जम्मू में रोजाना निकल रही धूप के कारण दिन के तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद पिछले तीन दिनों से जम्मू संभाग में निकल रही धूप के कारण अब दिन में चलने वाली हवा भी गर्म हो गई है। दिन का तापमान 35 डिग्री से भी उपर चला गया है जिससे अब खुले में काम करने वालों, पैदल राहगिरों तथा दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 मई तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 13-15 मई तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 4.7 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 7.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोत में 12.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 8.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस े दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments