HomeIndiaRaipur: जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा : मंत्री अमरजीत...

Raipur: जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा : मंत्री अमरजीत भगत

Raipur

रायपुर:(Raipur) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अमरजीत ने छत्तीसगढ़ की जगह भाजपा नेताओं को मणिपुर पहले जाने की नसीहत दी।

मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के नेता वहीं जाएंगे जहां शांति है। केंद्रीय नेता वहां नहीं जाएंगे, जहां हिंसा है। भाजपा के नेता मणिपुर नहीं जाएंगे। भाजपा के नेता पलायनवादी हैं। इसके साथ ही अमरजीत भगत ने कहा कि बिलासपुर संभाग में कांग्रेस मजबूत है। भाजपा हो या आप किसी के समीकरण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप वाले हवा में लाठी भांज रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आप का कोई वजूद नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments