HomeMaharashtraपुणे कार दुर्घटना : अदालत ने आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल...

पुणे कार दुर्घटना : अदालत ने आरोपी किशोर के पिता विशाल अग्रवाल समेत छह लोगों को सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

पुणे। पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को पोर्श दुर्घटना मामले में 17 वर्षीय आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत छह लोगों को सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। हालांकि, अदालत ने अग्रवाल और शराब परोसने वाले दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारियों समेत अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। किशोर ने अपनी पोर्श कार से मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर पेशेवरों को कुचलने से पहले इन जगहों पर कथित तौर पर शराब पी थी। इससे पहले दिन में, पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा था कि ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि 19 मई को दुर्घटना के समय नाबालिग कार नहीं चला रहा था और कोई वयस्क व्यक्ति कार चला रहा था। घटना के बाद किशोर को पिज्जा परोसे जाने की खबरों के बारे में कुमार ने स्पष्ट किया हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस स्टेशन में कोई पिज्जा पार्टी नहीं हुई। हालांकि, कुछ हुआ, जिससे आंतरिक जांच शुरू हो गई। कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस एक मजबूत मामला बना रही है, आरोपी के पिता और बार मालिकों के खिलाफ पहले ही आरोप दर्ज कर चुकी है। हम सबूतों का तकनीकी विश्लेषण कर रहे हैं। आंतरिक जांच में मामला दर्ज करने में कुछ अधिकारियों द्वारा की गई खामियों को उजागर किया गया है, और सबूतों को नष्ट करने के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments