
मुंबई। अंतरिक्ष और ब्रह्मांड की रहस्यमयी दुनिया को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने वाली 22 वर्षीय युवा लेखक रोहन वीर की पहली पुस्तक ‘The Sky You’ve Never Noticed’ प्रकाशित हो गई है। यह पुस्तक विज्ञान, खगोलशास्त्र और अंतरिक्ष के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक रोचक और ज्ञानवर्धक मार्गदर्शिका है। यह पुस्तक अमेज़न (Amazon) पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
रोहन वीर, म्हाडा (MHADA) के पूर्व मुख्य कानूनी सलाहकार प्रकाश वीर के पुत्र हैं। अपनी पहली ही पुस्तक में उन्होंने ब्रह्मांड के जटिल विषयों को सहज और सरल भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि हर आयु वर्ग का पाठक अंतरिक्ष विज्ञान को आसानी से समझ सके। पुस्तक की शुरुआत पृथ्वी के सबसे निकटतम पड़ोसी चंद्रमा से होती है। इसके बाद पाठकों को सौरमंडल, तारों के जन्म और मृत्यु, आकाशगंगाओं की विशाल दुनिया, अंतरिक्ष अभियानों की उपलब्धियों तथा उन वैज्ञानिक रहस्यों की जानकारी दी गई है, जिन पर आज भी शोध जारी है। लेखक ने प्रकाश वर्ष (Light-Year), विभिन्न ग्रहों पर समय की गति और अन्य वैज्ञानिक अवधारणाओं को भी सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया है। यह पुस्तक केवल अंतरिक्ष विज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि पाठकों को रात के आकाश को नए नजरिए से देखने, जिज्ञासा बनाए रखने और ब्रह्मांड के प्रति अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए भी प्रेरित करती है। इसमें तारों को देखने (Stargazing), दूरबीन के उपयोग और शुरुआती स्तर की एस्ट्रोफोटोग्राफी से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी शामिल किए गए हैं।
‘The Sky You’ve Never Noticed’ उन पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्होंने कभी दूरबीन का उपयोग नहीं किया, लेकिन अंतरिक्ष के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। वहीं खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी यह पुस्तक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हो सकती है। अपनी पहली पुस्तक के माध्यम से 22 वर्षीय लेखक रोहन वीर ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि व्यस्त जीवन के बीच भी कभी-कभी आसमान की ओर देखना, प्रश्न पूछना और ब्रह्मांड की विशालता को महसूस करना हमें अपनी दुनिया को नए दृष्टिकोण से समझने की प्रेरणा देता है। विज्ञान और जिज्ञासा पर आधारित यह पुस्तक अब अमेज़न पर उपलब्ध है, जहां से पाठक इसे खरीद सकते हैं।

