Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeBollywoodआदर्श बंधु संघ द्वारा धूमधाम से मनाया गया फाग-महोत्सव 2024

आदर्श बंधु संघ द्वारा धूमधाम से मनाया गया फाग-महोत्सव 2024

मुंबई। सामाजिक संस्था आदर्श बंधु संघ द्वारा दादर स्थित ब्राह्मण सेवा मंडल हॉल में 25 मार्च 2024 को बड़ी धूमधाम से फाग-महोत्सव २०२४ मनाया गया। संस्था के संयोजक अक्षैबर तिवारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा सचिव संजय उपाध्याय ने अपने भाषण में यह उल्लेख किया कि उत्तर भारतीयों ने अपनी सभ्यता व संस्कृति को कैसे संजोया है और सभी उत्तर भारतीय हमेशा से मुम्बई में मिल जुलकर रहते हैं। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कन्याओं को सम्मानित किया। कल्पना सांखला के सौजन्य से कन्याओं को फ्रॉक वितरण और ललित पाण्डेय ने थंडाई उपलब्ध कराई। सभा का संचालन संस्था के महासचिव प्रह्लाद पाण्डेय ने किया। समस्त आगन्तुकों का स्वागत एवम् सम्मान संस्था के कोषाध्यक्ष अरुण पाण्डेय द्वारा किया गया। सभा में संस्था के प्रमुख ट्रस्टीगण राममणि मिश्रा, डॉ. शशिकान्त मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय, शिवदर्शन दुबे, अरविन्द मिश्रा, लल्लन दुबे, राजेन्द्र तिवारी और अनूप तिवारी के साथ के साथ-साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संघ द्वारा जोसफ रेड्डी और प्रशांत त्रिपाठी को सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित कर मोमेंटो दिया गया। अंत में फाग महोत्सव 2024 स्मरणिका का विमोचन किया गया तदनन्तर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करके स्वल्पाहार के बाद फाग-महोत्सव का समापन हुआ। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments