HomeArchitectureBreakingनितेश राणे का आदित्य ठाकरे पर हमला, कहा- आदित्य ठाकरे बुर्के में...

नितेश राणे का आदित्य ठाकरे पर हमला, कहा- आदित्य ठाकरे बुर्के में देखेंगे भारत-पाकिस्तान मैच…

मुंबई। एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से पहले महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। इस बीच राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। वर्ली कोलीवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान राणे ने उद्धव ठाकरे को “उद्धव खान” कहकर संबोधित किया और आदित्य ठाकरे पर भी विवादित टिप्पणी की। मत्स्य पालन मंत्री राणे ने कहा कि जब आदित्य ठाकरे मंत्री और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब भी कोलीवाड़ा के हालात नहीं बदले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वह राजनीतिक वेंटिलेटर पर हैं और 2029 में उनकी स्थिति और साफ हो जाएगी। राणे ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे मैच देखने बुर्के में छिपकर जाएंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएंगे, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत मरीन ड्राइव पर टिकट ब्लैक करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने उद्धव ठाकरे के भारत-पाकिस्तान मैच पर दिए गए बयानों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि विजय जुलूस में पाकिस्तान के नारे लगे थे, हरे गुलाब बांटे गए थे, तब उद्धव ने सवाल क्यों नहीं उठाए। राणे ने आरोप लगाया कि यदि महाविकास अघाड़ी सरकार 5 साल चली होती तो राज्य का मुख्यमंत्री कोई मुसलमान होता। राणे ने ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर भी उद्धव को घेरा और कहा कि ठाकरे को मेयर पद देने का मतलब है कि अगला मेयर अब्दुल या शेख होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे थे, तब उद्धव ठाकरे को लंदन से लौटने की याद क्यों नहीं आई। राणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपने पिता का नाम लेने के भी लायक नहीं रह गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments