Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशसंघर्ष सेवा समिति कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत

झांसी, उत्तर प्रदेश। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना को समर्पित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में प्रदीप पटेल के आगमन पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। साथ ही स्मृति चिह्न स्वरूप वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी और प्रदीप पटेल के बीच सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संघर्ष सेवा समिति की कार्यप्रणाली को करीब से समझते हुए समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना की। प्रदीप पटेल ने कहा कि डॉ. संदीप सरावगी समाजहित में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति सेवा, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के आधार पर आगे बढ़ रही है, ऐसे में समाजसेवी व्यक्तित्वों की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने सामूहिक विवाह आयोजनों को दहेज प्रथा के खिलाफ प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कई परिवारों के लिए दहेज की व्यवस्था करना कठिन होता है, ऐसे में इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा दे रहे हैं। वहीं डॉ. संदीप सरावगी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का सहयोग और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है। इस अवसर पर सरित राय, गोलू पटेल, कमल मेहता, नरगिश बानो, मीणा मसीहा, दीपक त्रिपाठी, राजदा, मानवेंद्र सिंह पाल, राजा सिंह मुखिया, रामसेवक अडजरिया, महेश पटेरिया, शिवम लखेरा, अभिषेक कनौजिया, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, मुन्ना मास्टर, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, धर्मेंद्र खटीक, अंजली विश्वकर्मा, रिया वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और समिति सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments