HomeArchitectureEducationविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर दें विशेष ध्यान : मनींद्र कुमार

विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर दें विशेष ध्यान : मनींद्र कुमार

मियागंज ब्लॉक सभागार में मासिक बैठक, निपुण आकलन से डिजिटल उपस्थिति तक 27 बिंदुओं की समीक्षा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। मियागंज ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान शिक्षक एवं इंचार्ज शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंस्पायर अवार्ड, निपुण आकलन, डिजिटल उपस्थिति, कंपोजिट ग्रांट और छात्र नामांकन सहित कुल 27 महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार ने प्रधान एवं इंचार्ज शिक्षकों को विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया। बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन नामांकन, प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की स्थिति, प्रार्थना सभा, विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के उपयोग की भी समीक्षा की गई। एआरपी संजीव दीक्षित ने निपुण लक्ष्य, छात्र आकलन, टीएलएम, साइंस किट और गणित किट के बेहतर प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कार्यपुस्तिका, न्यूज पेपर गतिविधि, कैच-अप शिक्षण और टीचर डायरी के नियमित उपयोग की आवश्यकता बताई। वहीं एआरपी अभिषेक शुक्ला ने यू-डाइस पोर्टल पर अपार मॉड्यूल, टीचर-स्टूडेंट मॉड्यूल, ड्रॉपबॉक्स कार्य की प्रगति, आधार विहीन विद्यार्थियों के जन्म प्रमाणपत्र तथा इंस्पायर मानक अवार्ड के आवेदन सहित विभिन्न प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा की।पूर्व एआरपी अमित वर्मा ने कंपोजिट ग्रांट के उपयोग, विद्यालयों की रंगाई-पुताई, ग्रीन मैट, बिल-वाउचर, जर्जर भवनों के चिह्नांकन, छात्र उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक करने, डिजिटल उपस्थिति और डीबीटी सत्यापन पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में सहायक पटल आफताब आलम, अमित शर्मा, अजीज उल रहमान और अलकाफ अहमद उपस्थित रहे। शिक्षकों में अविनाश तिवारी, शिवकुमार तिवारी, मोहम्मद जुबैर अख्तर, अभिषेक वर्मा, सचिन सिंह, सोनू सिंह और पुष्पा गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments