HomeLifestyleTravelनाशिक को मिलीं 50 ई-बसों की सौगात, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण

नाशिक को मिलीं 50 ई-बसों की सौगात, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण

नाशिक। नाशिक शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर के लिए उपलब्ध कराई गई 50 ई-बसों का लोकार्पण किया। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत ये सभी 50 इलेक्ट्रिक बसें नाशिकवासियों की सेवा में शामिल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इन बसों के माध्यम से नागरिकों को विश्वसनीय और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर पालकमंत्री गिरीष महाजन, नाशिक महानगरपालिका की महापौर हिमगौरी आहेर-आडके, उपमहापौर विलास शिंदे, महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments