
मो. अयान बने मिस्टर पैराडाइस ऑफ़ यूपी, श्रेया ने जीता मिस पैराडाइस ऑफ़ यूपी का खिताब
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। आर.एस.प्रोडक्शन एवं राइजिंग स्टार डांस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई को होटल शिवा इन में आयोजित “पैराडाइस ऑफ़ यूपी सीजन-3” का ग्रैंड फिनाले भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने मॉडलिंग, फैशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में मो. अयान (उन्नाव) को मिस्टर पैराडाइस ऑफ़ यूपी तथा श्रेया (उन्नाव) को मिस पैराडाइस ऑफ़ यूपी का खिताब प्रदान किया गया। वहीं मॉडलिंग प्रतियोगिता में आदर्शी विमल प्रथम, अन्वी गुप्ता द्वितीय और सपना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता, केजीएस टीवीएस के प्रबंधक कुँवर विजय प्रताप सिंह, सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति अमित मिश्र, समाजसेवी महेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अजय शुक्ला, वैभव शुक्ला, मो. फ़ैज़ ख़ान, उन्नाव सिटी रिव्यू की टीम तथा कॉमेडियन एवं एंकर लक्ष्य निगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और भविष्य में भी उन्हें ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। वहीं कुँवर विजय प्रताप सिंह ने अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों को स्व. कुँवर जितेंद्र सिंह सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवली चौधरी ने मेकअप मास्टरक्लास के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप की बारीकियां सिखाईं। कानपुर की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट रोहिना शाहनवाज़ ने भी विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्नाव की रश्मि पटेल, कानपुर की महजबीन ख़ान, तबस्सुम सिद्दीक़ी और सिवा आफ़रीन ने डेमो सेशन के माध्यम से आधुनिक मेकअप तकनीकों और नए ट्रेंड्स की जानकारी साझा की। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता की निर्णायक शैज़ी मुबिन ने कणिका वर्मा को विजेता घोषित किया। आयोजक मो. तौफ़ीक़ एवं मॉडल सौम्या ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को टीवी, होम थिएटर और मेकअप वैनिटी जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी फैशन डिज़ाइनर विभांशु मिश्रा एवं अलवीरा द्वारा डिज़ाइन किए गए परिधानों में मॉडल्स ने शानदार रैंप वॉक कर खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम का संचालन कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने किया, जिन्हें इस अवसर पर ‘बेस्ट एंकर एवं कॉमेडियन’ सम्मान से भी नवाजा गया। समारोह में उत्कर्ष शुक्ला, आदित्य तिवारी, आकाश यादव, वेदांश सिंह, शमीम ख़ान, नेहा शर्मा, दीपांजलि मेकओवर, नेहा निगम, अम्बुज सिंह, शिवम तिवारी, रणजीत सिंह, मुशीर ख़ान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, प्रतिभागी और दर्शक उपस्थित रहे।

