HomeFashionआराध्या समूह के फैशन एवं ब्यूटी शो में प्रतिभा और ग्लैमर का...

आराध्या समूह के फैशन एवं ब्यूटी शो में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम

झांसी, उत्तर प्रदेश। आराध्या समूह द्वारा आयोजित भव्य फैशन एवं ब्यूटी शो में प्रतिभा, सौंदर्य और आत्मविश्वास का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में फैशन, मेकअप और मॉडलिंग से जुड़ी प्रतिभाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं टीवी अभिनेत्री पारुल चौहान तथा सुपर मॉडल एवं डांसर खुशी शेख की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। दोनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभा को उचित मंच मिलना चाहिए और आराध्या समूह ने जिस प्रकार युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सविता गौतम (स्वप्निल मेकओवर, ग्वालियर), एंकर एवं मोटिवेशनल कंटेंट क्रिएटर मानशी व्यास, हेमंत आर्यन (मेकअप मंत्रा), नीतू मेहना (भोपाल की बहू) तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वैष्णवी (वायरल बाबू) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा गोपाल प्रोहित एवं मानशी पटेल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विक्की झस्या (यशी इवेंट्स, झांसी), ज्योति झस्या (यशी सैलून, झांसी), संध्या (एसवी यूनिसेक्स सैलून, मुंबई), सोनू शर्मा (मेकअप आर्टिस्ट, सूरत) तथा अर्चना देशमुख (मेकअप आर्टिस्ट एवं सचिव, आराध्या ग्रुप) का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रतिभा-प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments