HomeArchitectureBreakingनागपुर की फार्मा कंपनी में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, छह गंभीर...

नागपुर की फार्मा कंपनी में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

नागपुर। नागपुर जिले के भीलगांव स्थित अंकित पल्प्स एंड बोर्ड्स मायक्रोक्रिस्टलाइन सेल्युलोज उत्पादक कंपनी में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए कामठी के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना कंपनी के डी-एक्शन सेक्शन में उस समय हुई जब रिएक्टर में कार्यरत श्रमिकों पर अचानक विस्फोट के चलते गर्म पानी गिर गया। मृतक की पहचान कांद्री, कन्हान निवासी सुधीर कालबांडे के रूप में की गई है। घायलों में दीनेश टेबूरने, मंगेश राऊत, युनुस खान, स्वप्नदीप वैद्य और आषिश वाढगुले शामिल हैं, जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अंकित पल्प्स एंड बोर्ड्स एक फार्मास्यूटिकल एक्सीपिएंट्स और खाद्य योजकों का विनिर्माण, वितरण और थोक विक्रय करने वाली कंपनी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, सहायक पुलिस आयुक्त, लेबर इंस्पेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वर्तमान में घटना की जांच न्यू कामठी पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन से हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments