HomeIndiaऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए डॉ. कौशलेंद्र महाराज, अब अधिवक्ता...

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए डॉ. कौशलेंद्र महाराज, अब अधिवक्ता के रूप में देंगे विधिक सेवाएं

कल्याण। विधि जगत की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) परीक्षा में डॉ. कौशलेंद्र पांडेय (महाराज) ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही उन्हें देश में विधिक व्यवसाय करने की वैधानिक पात्रता प्राप्त हो गई है। अब वे एडवोकेट डॉ. कौशलेंद्र महाराज के नाम से अधिवक्ता के रूप में अपनी विधिक सेवाएं प्रदान करेंगे। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को देश की सबसे महत्वपूर्ण विधिक योग्यता परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा में सफलता के बाद ही विधि स्नातकों को अधिवक्ता के रूप में विधिक व्यवसाय करने की अनुमति मिलती है। डॉ. कौशलेंद्र महाराज की इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों तथा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री ने कहा कि यह सफलता डॉ. कौशलेंद्र महाराज के कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज और धर्म के क्षेत्र में जिस सेवा भावना के साथ उन्होंने कार्य किया है, उसी समर्पण के साथ वे अब विधि के क्षेत्र में भी लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में डॉ. कौशलेंद्र महाराज समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा अपने ज्ञान और अनुभव से विधि जगत में नई पहचान स्थापित करेंगे। इस उपलब्धि पर दैनिक स्वर्णिम प्रदेश के संपादक सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय, एच.पी.तिवारी, सुशील मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुमन मिश्रा और सूरज शुक्ला सहित अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे सामाजिक सरोकारों, आध्यात्मिक मूल्यों और विधिक ज्ञान के समन्वय से समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। डॉ. कौशलेंद्र महाराज की इस सफलता को उनके शुभचिंतक प्रेरणादायी उपलब्धि मान रहे हैं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ता के रूप में न्याय, सत्य और समाज सेवा के उच्च आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments