HomeArchitectureBreakingपुणे कुंडमाला पुल हादसे में घायल पर्यटकों से मिले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

पुणे कुंडमाला पुल हादसे में घायल पर्यटकों से मिले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को पुणे के इंद्रायणी नदी पर हुए कुंडमाला पुल हादसे में घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। रविवार को हुई इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 45 पर्यटक नदी में बह गए थे। सभी को बचा लिया गया, लेकिन 38 लोग घायल हुए, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है। पवार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ विधायक सुनील शेलके और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
घटना को लेकर मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, “सरकारी एजेंसियों ने कुछ ही मिनटों में तेजी से प्रतिक्रिया दी। विधायक सुनील शेलके, जिला कलेक्टर, सीईओ और अन्य प्रशासनिक टीमों ने संगठित और तेज बचाव अभियान चलाकर कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि हालांकि ज्यादातर पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चार लोगों की जान इस हादसे में चली गई। पवार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने का भी आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments