HomeArchitectureBreakingसीएम फडणवीस ने जलगांव में 50 बिस्तरों वाले उप-जिला अस्पताल का किया...

सीएम फडणवीस ने जलगांव में 50 बिस्तरों वाले उप-जिला अस्पताल का किया शिलान्यास

जलगांव। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को जलगांव का दौरा किया और जलगांव के धरनगाँव में 50 बिस्तरों वाले उप-जिला अस्पताल के मुख्य भवन और आवासीय क्वार्टर का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षाताई खडसे, पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल, जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन, सांसद स्मिताताई वाघ, विधायक सुरेश भोले, विधायक मंगेश चव्हाण, विधायक प्रा. चंद्रकांत सोनावणे, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनल करनवाल, जिला शल्यचिकित्सक डॉ. किरण पाटिल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह नया उपजिला अस्पताल दो हेक्टेयर भूमि पर बनेगा, जिसमें ट्रॉमा केयर सेंटर भी शामिल होगा। परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 39.46 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे धरणगांव तालुका में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं जैसे सर्जरी, स्त्री रोग और प्रसूति, बाल रोग, संज्ञाहरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए नए चिकित्सा अधिकारी पदों का निर्माण भी किया जाएगा। इस उन्नयन से क्षेत्र के गंभीर और जरूरतमंद मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी, जिससे उन्हें दूसरे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments