Sunday, May 10, 2026
Google search engine
HomeCrimeठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ...

ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच के खंडणी विरोधी पथक ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई कापूरबावडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई।पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को खंडणी विरोधी पथक की टीम फरार और रिकॉर्ड पर मौजूद आरोपियों की तलाश में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर काल्हेर से ठाणे की ओर आने वाला है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साळवी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने न्यू कशेळी ब्रिज के पास जाल बिछाकर आरोपी मोगेश सुनील म्हात्रे (32), निवासी काल्हेर, भिवंडी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब्त हथियार और कारतूस की कुल कीमत लगभग 30 हजार 200 रुपये बताई गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही उसने ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का भी उल्लंघन किया था।इस मामले में कापूरबावडी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 3, 25(1B)(A) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को 8 मई 2026 की रात 9:38 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 12 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments