Sunday, May 10, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraठाणे में आग लगने की चार घटनाएं, कोई जनहानि नहीं

ठाणे में आग लगने की चार घटनाएं, कोई जनहानि नहीं

ठाणे। शनिवार को ठाणे शहर में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में दोपहिया वाहन, कंटेनर केबिन, चार पहिया वाहन तथा पानीपुरी-मोमोज की दुकानों को नुकसान पहुंचा। ठाणे आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पहली घटना शनिवार तड़के करीब 4:15 बजे कोपरी स्थित भास्कर टावर के पास हुई, जहां खड़े तीन दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में एक टीवीएस जुपिटर, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल आ गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर सुबह 4:34 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।दूसरी घटना घोड़बंदर रोड स्थित मानपाड़ा पुल के पास दोस्ती इम्पीरिया बिल्डिंग के सामने हुई। न्हावा सेवा से सिलवासा जा रहे एक कंटेनर के केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रैफिक पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुबह लगभग 5:50 बजे आग बुझा दी गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बाद में कंटेनर को सड़क किनारे हटाने का कार्य किया गया।तीसरी घटना वर्तकनगर पुलिस स्टेशन के पास भीमनगर इलाके में हुई, जहां खड़ी एक किआ कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन सेल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।चौथी घटना मुंब्रा के मित्तल ग्राउंड स्थित एम.एम. वैली रोड पर टीएमपी अस्पताल गेट के पास हुई, जहां पानीपुरी और मोमोज की दुकानों में आग लग गई। मौके पर मुंब्रा पुलिस, टीएमपी सुरक्षा कर्मी, टॉरेंट पावर कर्मचारी और दमकल विभाग की टीम पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया।ठाणे आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सभी घटनाओं में केवल आर्थिक नुकसान हुआ है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments