Sunday, May 10, 2026
Google search engine
HomeReligionभाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने 30 हजार श्रद्धालुओं को कराए रामलला के...

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने 30 हजार श्रद्धालुओं को कराए रामलला के दर्शन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निजी संसाधनों से लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं और बुजुर्गों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कराकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। क्षेत्र में यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।वर्ष 2014 से लगातार विधायक रहे पंकज गुप्ता ने 2014 के उपचुनाव, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर उन्नाव सदर सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। क्षेत्र में “मेरी विधानसभा, मेरा परिवार” का उनका नारा काफी लोकप्रिय माना जाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार विधायक पंकज गुप्ता नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और खेल सुविधाओं के विकास के लिए भी उन्होंने कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। कोविड काल के दौरान भी उन्होंने राहत सामग्री, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों के वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई थी।इसी क्रम में उन्होंने “श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा” के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के हजारों बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई। यात्रा में आने-जाने, भोजन और ठहरने की व्यवस्था निजी स्तर पर की गई। श्रद्धालुओं के घरों पर “रामलला परिवार” की नेम प्लेट भी लगाई गई है, जिसे लोग उनकी सेवा भावना का प्रतीक मान रहे हैं।पंकज गुप्ता के इस कार्य से प्रभावित होकर पुरोहित आचार्य सेवा समिति ने ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को सिद्ध रामभक्त हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया है। समिति ने विधायक को “सनातन गौरव सम्मान” से सम्मानित करने की घोषणा भी की है।समिति से जुड़े कृष्ण कुमार शुक्ला, सागर तिवारी और सज्जन त्रिवेदी ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने का कार्य अपने आप में ऐतिहासिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments