HomeMaharashtraऑपरेशन सद्भावना के तहत पूंछ के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल जिष्णु देव...

ऑपरेशन सद्भावना के तहत पूंछ के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से की मुलाकात

मुंबई। भारतीय सेना की ऑपरेशन सद्भावना पहल के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र पूंछ से आए युवक-युवतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुंबई स्थित महाराष्ट्र लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, खेलकूद गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पांच युवतियों में से तीन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी हैं, जबकि एक छात्रा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होने की अपनी इच्छा राज्यपाल के समक्ष व्यक्त की। राज्यपाल ने उनकी महत्वाकांक्षाओं की सराहना करते हुए उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर मौलवी फरीद मलिक, शबनम परवीन, नवाज़ महमूद, उमर अब्दुल्ला खान, मुबशीर अहमद, शाहिस्ता मजीद, आदिल मजीद, शबीना परवीन तथा नसीम फातिमा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments