HomeBusinessDevelopmentमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमडीएल और एमडब्ल्यूआरआरए के बीच हुआ...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमडीएल और एमडब्ल्यूआरआरए के बीच हुआ अहम समझौता

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में गुरुवार को मुंबई के वर्ली स्थित कार्यक्रम में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण (MWRRA) के बीच एक महत्वपूर्ण सामंजस्य समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत जल दरों (Water Tariffs) के प्रभाव का मूल्यांकन, जल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा तथा उनके प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य जल संसाधन प्रबंधन को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और टिकाऊ बनाना है। समझौते पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से डायरेक्टर (कॉर्पोरेट) कैप्टन वासुदेव पुराणिक और महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण की ओर से कॉर्पोरेट निदेशक एवं अध्यक्षा श्वेताली ठाकरे ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई कि यह साझेदारी जल संसाधनों के बेहतर नियोजन, परियोजनाओं के प्रभावी मूल्यांकन और जल प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments