HomeMaharashtraपूर्व सैनिकों के परिवारों को शिक्षा और रोजगार में अवसर देने के...

पूर्व सैनिकों के परिवारों को शिक्षा और रोजगार में अवसर देने के लिए बनेगा अध्ययन समूह: मंत्री शंभूराज देसाई

मुंबई। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद जवानों के परिवारों और दुर्घटनाग्रस्त सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए नई पहल करने जा रही है। पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री शंभूराज देसाई ने निर्देश दिए हैं कि अन्य राज्यों की तर्ज पर एक अध्ययन समूह गठित किया जाए, जो पूर्व सैनिकों के परिवारों को शिक्षा, रोजगार और अन्य अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस योजना तैयार करेगा। बुधवार को मेघदूत शासकीय निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ‘महाएल्गार सैनिक एकतेचा आवाज’ संगठन के कैप्टन दाभाडे और अन्य पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग के गणेश पवार, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपसंचालक ओमकार कापले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सैनिकों के बच्चों को शिक्षा, नौकरी और विभिन्न क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री देसाई ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों को आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार संवेदनशील और सकारात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments