
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सभापति अमित मिश्रा ने बृजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद उन्नाव की गतिविधियों एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के समय रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें सचिव मनीष सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष हर्ष तिवारी, सदस्य लक्ष्य निगम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। सभापति अमित मिश्रा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जनसेवा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आपदा राहत कार्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और जनपद में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।




