
झांसी, उत्तर प्रदेश। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 32 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, झांसी द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांसी के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर योगाभ्यास किया, जबकि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 840 एनसीसी कैडेट्स ने अपने-अपने अध्ययन प्रांगणों में योग साधना कर उसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बटालियन के कर्नल अभय सिंह देव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने सभी कैडेट्स से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।योग शिविर के दौरान प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह, लेफ्टिनेंट शारदा सिंह, सूबेदार सुरेश, सूबेदार मंगत, नायब सूबेदार महेंद्र, सुमित, के.बी. खत्री, बीएचएम पलविंदर, सीएचएम अनिल, हवलदार जावेद, समुन्दर, सौरव, प्रदीप, संदीप, रविंदर, प्रमोद, शौलेन्द्र, मांगीलाल तथा सीटीओ श्यामली, आराधना ज्योति और संध्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।

