HomeMaharashtraठाणे के शिवई नगर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला,...

ठाणे के शिवई नगर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

ठाणे। ठाणे के वर्तकनगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित शिवई नगर में मंगलवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण वानखेड़े (23 वर्ष) ने ठाणे (पश्चिम) के शिवई नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार तड़के करीब 8:26 बजे सामने आई। सूचना मिलते ही वागले फायर स्टेशन के अधिकारी, वर्तकनगर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी, दमकलकर्मी और आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की मदद से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद शव को वर्तकनगर पुलिस की मौजूदगी में शव वाहन के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए ठाणे जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments