Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelउन्नाव में बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज राज्यमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास

उन्नाव में बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज राज्यमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज राज्यमार्ग संख्या-38 के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को भूमिपूजन के साथ किया गया। उन्नाव के सांसद सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज ने कब्बा खेड़ा में विधिवत पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया। यह सड़क निर्माण कार्य कब्बा खेड़ा से चकलबंशी चौराहे तक लगभग 15 किलोमीटर लंबाई में कराया जाएगा। परियोजना के तहत मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। शिलान्यास समारोह में बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सदर विधायक पुत्र प्रखर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह तथा पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गौड़, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार, सहायक अभियंता कमलेश कुमार, अजीज अहमद अंसारी, अक्षय कुमार तथा अवर अभियंता प्रफुल्ल श्रीवास्तव और दीपांशु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments