HomeMaharashtraधाराशिव में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने...

धाराशिव में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने फहराया तिरंगा

इंद्र यादव/धाराशिव। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धाराशिव जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में महाराष्ट्र के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। तिरंगे के लहराते ही पूरा परिसर तालियों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के पालकमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत ही आज देश स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है।उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी ‘विविधता में एकता’ है। इस सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा संविधान में निहित स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम के नारों से माहौल गूंजता रहा।स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments