HomeArchitectureBreakingएसआरए सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान...

एसआरए सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

मुंबई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए), बृहन्मुंबई कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. कल्याणकर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। उन्होंने सभी से देश की अखंडता, एकता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इस मौके पर प्राधिकरण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर के हाथों सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments