
मुंबई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार ने शनिवार को भाजपा कामगार आघाड़ी, मुंबई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कामगार नेता अभिजीत राणे के आवास पर सद्भावना भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। राणे परिवार ने मंत्री आशिष शेलार का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अभिजीत राणे के पिता अशोक राणे, अमोल राणे और सोहम राणे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अभिजीत राणे की माताजी एवं वरिष्ठ कवयित्री अनघा राणे ने अपने रचित कविता संग्रह की प्रति मंत्री आशिष शेलार को भेंट स्वरूप प्रदान की। शेलार ने इस साहित्यिक भेंट की सराहना करते हुए राणे परिवार के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की।
सद्भावना मुलाकात के दौरान राज्य में श्रमिक कल्याण, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष आमरजीत मिश्रा, स्थानीय नगरसेवक, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राणे परिवार के आवास पर आयोजित यह सद्भावना भेंट आपसी विश्वास, संवाद और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली रही।

