Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस अधिकारियों से...

महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।महिला के अनुसार, 28 मई 2026 की सुबह कुछ लोग उसके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई और प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला का यह भी कहना है कि घटना के बाद उसका और उसके पुत्र का चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया।महिला ने उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने और पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा उचित न्याय दिलाने की मांग की है।फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments