HomeArchitectureBreakingविठ्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास गांजा बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार,...

विठ्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास गांजा बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार, 700 ग्राम गांजा बरामद

इंद्र यादव/उल्हासनगर। मध्यवर्ती पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण टीम ने 12 अगस्त 2026 को विठ्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप गोपाल समाज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 700 ग्राम गांजा और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विठ्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पंचों की उपस्थिति में तलाशी के दौरान पुलिस ने 34 वर्षीय हुसेन हनीफ शेख, निवासी गोपाल समाज, विठ्ठलवाड़ी, के कब्जे से लगभग 700 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1,200 रुपये नकद भी मिले। इस प्रकार कुल 13,200 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मध्यवर्ती पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 432/2026 के तहत मादक पदार्थ एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस अधिनियम) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक श्रीमती बामणे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक माली, हवलदार जाधव, पाटील, कांस्टेबल शेकड़े, हांडे-देशमुख, गावड़े और वाघमोडे की टीम ने संयुक्त रूप से की।पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments