HomeMaharashtraअमित शाह ने किया कल्लाप्पाण्णा आवाडे इचलकरंजी जनता सहकारी बैंक की नई...

अमित शाह ने किया कल्लाप्पाण्णा आवाडे इचलकरंजी जनता सहकारी बैंक की नई प्रशासनिक इमारत का उद्घाटन

कोल्हापुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में शनिवार को कल्लाप्पाण्णा आवाडे इचलकरंजी जनता सहकारी बैंक की नई प्रशासनिक इमारत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कल्लाप्पाण्णा आवाडे जवाहर शेतकरी सहकारी साखर कारखाना के विस्तारित नाम का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई प्रशासनिक इमारत परिसर में स्थापित शिलापट्ट का भी गणमान्य अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया। समारोह में पालक मंत्री एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे, ग्राम विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयकुमार गोरे, सांसद धनंजय महाडिक, सांसद धैर्यशील माने, विधायक राजेंद्र पाटील-यड्रावकर, विधायक डॉ. राहुल आवाडे, विधायक शिवाजी पाटील, विधायक रवींद्र चव्हाण, पूर्व सांसद कल्लाप्पाण्णा आवाडे, पूर्व मंत्री प्रकाश आवाडे, जिलाधिकारी डॉ. विजय राठोड, महापौर उदय धातुंडे, महानगरपालिका आयुक्त पल्लवी पाटील, पुलिस अधीक्षक निलोत्पल, बैंक के अध्यक्ष स्वप्निल आवाडे सहित बैंक और सहकारी चीनी मिल के पदाधिकारी, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।’महाराष्ट्र का मैनचेस्टर’ कहे जाने वाले इचलकरंजी के औद्योगिक विकास से जुड़ी कल्लाप्पाण्णा आवाडे इचलकरंजी जनता सहकारी बैंक सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं में गिनी जाती है। बैंक की स्थापना 5 नवंबर 1962 को हुई थी और 7 फरवरी 1963 से इसने नियमित बैंकिंग कार्य शुरू किया। बैंक ने बहुराज्यीय स्तर पर एक सफल आर्थिक मॉडल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। वर्तमान में महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और गुजरात में इसकी 55 शाखाएं संचालित हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक से 85,835 सदस्य जुड़े हुए हैं। बैंक की पूंजी 81 करोड़ रुपये से अधिक, कुल जमा राशि 2,975 करोड़ रुपये तथा ऋण वितरण 1,894 करोड़ रुपये से अधिक है। बैंक द्वारा स्वयंप्रकाश सोलर ऋण, कृषि ऋण और केंद्र सरकार की फूड प्रोसेसिंग योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा विदेशी व्यापार के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट, बैंक गारंटी, विदेशी मुद्रा विनिमय तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित आधुनिक बैंकिंग सेवाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैंक के अध्यक्ष स्वप्निल आवाडे ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और ऋण सुविधाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments