HomeLifestyleTravelबेकाबू रिक्शा ड्राइवरों की अब खैर नहीं: उल्टी दिशा में वाहन चलाने...

बेकाबू रिक्शा ड्राइवरों की अब खैर नहीं: उल्टी दिशा में वाहन चलाने पर ठाणे ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई

ठाणे। शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। घोड़बंदर रोड स्थित पातलीपाड़ा ब्रिज पर एक रिक्शा चालक द्वारा उल्टी दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक बाधित करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना 23 अप्रैल की दोपहर की है, जब कलवा निवासी 29 वर्षीय कृष्णा राकेश गुप्ता एक शेयरिंग रिक्शा में दो यात्रियों को लेकर ठाणे स्टेशन से पातलीपाड़ा की ओर जा रहा था। आरोप है कि एक महिला यात्री को उतारने के लिए उसने रिक्शा को ब्रिज से ही उल्टी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई वाहन चालकों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और रिक्शा पीछे लेने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। चितलसर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 126(2) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत कासरवडावली ट्रैफिक सब-डिवीजन में तैनात पुलिस कांस्टेबल दत्तात्रेय पवार द्वारा की गई।ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लापरवाह और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments