Sunday, April 26, 2026
Google search engine
Homeutilityहोमगार्ड भर्ती परीक्षा: झांसी में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण संपन्न, एडीजी...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: झांसी में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण संपन्न, एडीजी ने लिया जायजा

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। आलोक कुमार सिंह (एडीजी, कानपुर जोन) ने गौरांग राठी और बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नकलविहीन माहौल सुनिश्चित किया गया। एडीजी ने बुंदेलखंड महाविद्यालय केंद्र का निरीक्षण करते हुए कमांड कंट्रोल रूम, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, पेयजल, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नकल या डुप्लीकेट परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाए। प्रवेश पत्रों की गहन जांच और परीक्षार्थियों की सख्त तलाशी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला स्टाफ द्वारा कराए जाने पर जोर दिया गया।आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 11,424 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,731 उपस्थित रहे, जबकि 2,693 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 8,817 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,607 अनुपस्थित पाए गए।भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही, शहर में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा।प्रशासन ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 लागू कर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था। परीक्षा के दौरान स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी में तैनात रहे।परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम को बधाई दी और कहा कि पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे भी जारी रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments