Friday, July 26, 2024
Google search engine
HomeIndiaमहाराष्ट्र के भिवंडी में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, हादसे में...

महाराष्ट्र के भिवंडी में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, हादसे में एक की मौत और अन्य घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में एक दो मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। तो वहीं हादसे में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शुक्रवार तड़के एक दो मंजिला व्यावसायिक इमारत के गिर गई है। इमारत के गिरने से 37 साल के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं अधिकारियों ने यह भी बताया है कि हादसे में घायल एक अन्य को व्यक्ति को बचा लिया गया है।

मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शहर के खादीपार इलाके में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सात दुकानें थीं। जबकि ऊपर वाले पर व्यावसायिक फर्मों का कब्जा था। निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत के गिरने के तुरंत बाद दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंची गई थी। उन्होंने फौरन ही बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसकी पहचान स्थानीय माजी वंशारी के रूप में की गई है।

मृतक माजी वंशारी हादसे के समय सो रहे थे
माजी वंशारी इमारत के गिरने के समय अंदर सो रहे थे। इसलिए वह हादसे का शिकार हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबकर पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वहीं उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि मलबे में दबे एक अन्य व्यक्ति को भी बचा लिया गया। दमकल सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

हादसे के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के कारणों का अभी मालूम नहीं चल सका है। तो वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इमारत की स्थिति के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका क्योंकि नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments