Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeIndiaगणतंत्र दिवस पर कला दर्पण ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

गणतंत्र दिवस पर कला दर्पण ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

मुंबई: साहित्यिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के आयोजन तथा मुंबई के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के मार्गदर्शन में गुरुवार को खार पूर्व स्थित संस्था कार्यालय में दिनांक 26 जनवरी 2023 यानी गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गणपत शंकर गावकर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई की प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश केशरी एवं कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष जसवीर कौर भामरा के संयोजन में यादगार काव्य पाठ हुआ। मंच का संचालन कवि विनय शर्मा दीप ने अनूठे अंदाज में किया। आमंत्रित कवियो में विनय शर्मा दीप,एडवोकेट अनिल शर्मा, एडवोकेट रामकृष्ण मिश्र, रामजी कन्नौजिया, बी एल कुंवारा, इंदु मिश्र, सुमन तिवारी ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यादगार कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर संस्था ने किया। और कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संस्था के अध्यक्ष दोनों ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments