HomeMaharashtraपानी की टंकी की जांच के दौरान बीएमसी कर्मचारी की गिरकर मौत,...

पानी की टंकी की जांच के दौरान बीएमसी कर्मचारी की गिरकर मौत, महापौर ने परिवार को दिया मदद का भरोसा

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एफ दक्षिण विभाग के कीटनाशक विभाग में कार्यरत कर्मचारी पांडुरंग तोडकर (45) की नायगांव बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण करते समय करीब 5 से 7 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने केईएम अस्पताल पहुंचकर मृतक कर्मचारी के बेटे साईराज और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। महापौर ने प्रशासन को निर्देश दिए कि तोडकर परिवार को निवृत्ति वेतन सहित सभी पात्र सेवा लाभ तत्काल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही उनके पात्र वारिस को महानगरपालिका में नौकरी देने की कार्यवाही भी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भांदिर्गे, केईएम अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. हरीश पाठक, कीटनाशक अधिकारी रितेश मारापे तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments