Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र एफडीए में तुकाराम मुंढे ने संभाली आयुक्त की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र एफडीए में तुकाराम मुंढे ने संभाली आयुक्त की जिम्मेदारी

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने एफडीए आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल ली। विभाग में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार सुबह पूर्व आयुक्त श्रीधर डूबे पाटिल ने तुकाराम मुंढे को औपचारिक रूप से एफडीए आयुक्त का पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद तुकाराम मुंढे ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में श्रीधर डूबे पाटिल तथा विजिलेंस सह आयुक्त राहुल खाड़े का तबादला किया गया था। श्रीधर डूबे पाटिल को स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) ठाणे का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल खाड़े को नवी मुंबई पुलिस में पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुकाराम मुंढे अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और पारदर्शी छवि के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में एफडीए की कार्यप्रणाली में और अधिक सख्ती तथा जवाबदेही आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं एसपीएस (स्टेट पुलिस सर्विस) अधिकारी प्रीति टिपरे की सह आयुक्त विजिलेंस पद पर नियुक्ति की गई है। हालांकि उन्होंने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि वह एक-दो दिनों में अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments