Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने महिला व युवक पर...

उन्नाव में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने महिला व युवक पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई बिमलेश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक महिला और उसके कथित साथी पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बिमलेश के अनुसार, उसके भाई रजौले ने अपनी भाभी और गांव के एक युवक को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और आरोपियों ने रजौले को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को इस संबंध में जानकारी दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। शिकायत में कहा गया है कि 5 मई 2026 को फोन पर कहासुनी के बाद आरोपियों ने रजौले के साथ मारपीट की, जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन थाना स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हत्या और हत्या की साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments