HomeArchitectureBreakingत्रिवेणी साहित्य संगम की गोष्ठी ने रचाई कविताओं की त्रिवेणी

त्रिवेणी साहित्य संगम की गोष्ठी ने रचाई कविताओं की त्रिवेणी

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्यगोष्ठी सोमवार, दिनांक 16 जून 2025 को माउंट ब्यू टावर सभागृह, सिनेमैक्स सायन सर्कल, मुंबई में संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंदलाल पाठक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि एवं लेखक ज्ञान प्रकाश गर्ग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अवनीश कुमार दीक्षित ‘दिव्य’ ने अपने प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ ग़ज़लकार रेखा किंगर रोशनी, अश्विनी उम्मीद लखनवी, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’, सत्यवती मौर्य, स्वप्निल खंडेलवाल, श्रीमती साधना वाजपेयी, कवि एवं पत्रकार रवि यादव, शोभा स्वप्निल खंडेलवाल तथा इप्सा खंडेलवाल जैसे रचनाकारों ने अपनी उपस्थिति और रचनाओं से माहौल को साहित्यिक भावों से समृद्ध किया। गोष्ठी में प्रस्तुत कविताएं सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना, प्रेम, देशप्रेम और समकालीन परिस्थितियों को छूती रहीं, जिससे उपस्थित साहित्यप्रेमियों को एक गहन अनुभूति हुई। इस आयोजन का संयोजन संस्था के संरक्षक श्री संतोष खंडेलवाल ने किया। उन्होंने समस्त उपस्थित साहित्यकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के आगामी आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की आशा जताई। त्रिवेणी साहित्य संगम की यह मासिक गोष्ठी न केवल साहित्यिक संवाद का मंच बनी, बल्कि नए और वरिष्ठ साहित्यकारों के बीच संवाद और सृजन का पुल भी सिद्ध हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments