
देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय, सीपरी बाजार, झांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव रहे, जिनका स्वागत एनसीसी प्रभारी डॉ. शारदा सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया।मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया।इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, उप-प्रबंधक डॉ. केशभान सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समारोह में छात्राओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, संस्कृत गीत, देशभक्ति गीत, कविता और सामूहिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुस्कान नायक, शोभना, गरिमा, स्नेहा, वैष्णवी, पूर्वा, कविता यादव, स्नेहा ठाकुर, सोनू, निष्ठा, कंचन, प्रियंका सहित अनेक छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन ने सभी अतिथियों, प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कोषाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने छात्राओं से राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपमाला दुबे ने किया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

