Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeMadhya Pradeshशहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ठाणे ज़िला परिषद में श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ठाणे ज़िला परिषद में श्रद्धांजलि

ठाणे। आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला परिषद ठाणे में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज़िला परिषद के एनिमल हसबेंडरी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीनों क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ज़िला उप आयुक्त (एनिमल हसबेंडरी एवं डेयरी) डॉ. वल्लभ जोशी, सहायक आयुक्त डॉ. कीर्ति दोईजोड़े सहित ज़िला परिषद के कई अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इन अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments